भोपाल(आरएनएस)। श्याम नगर हनुमान मंदिर के पास से पांच साल की मासूम को किडनैप करने वाले आरोपी अजीत राय उर्फ बाबू को पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भोपाल स्टेशन के करीब मिला। वे तीन दिन से ट्रैक किनारे छिपा था। आरोपी पन्नी बीनने का काम करता है। 500 कैमरों को चेक करने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची है।उसकी तलाश में हबीबगंज पुलिस की तीन टीमें सहित क्राइम ब्रांच की एक टीम जुटी थी। पूछताछ में आरोपी ने बच्ची के साथ बैड टच किए जाने की बात स्वीकार की है। डीसीपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बच्ची को किडनैप करने के बाद ऑटो से बोर्ड ऑफिस और इसी रास्ते से आईएसबीटी पहुंचा।यहां से कहीं भागने का प्लान नहीं था। यहां चाय पीने गया था, इसके बाद मौका मिलता तो बच्ची को पास ही में स्थित झाडियों में ले जाकर उसके साथ गलत काम करता। हालांकि आईएसबीटी पर पुलिस की सर्चिंग को देखकर उसे अंदाजा हो गया था कि वे बचेगा नहीं। लिहाजा उसने बच्ची को वहीं छोडा और चला गया।बच्ची को किडनैप करते ही कुछ दूर ले जाने के बाद उसने बच्ची के साथ बैड टच किया। बच्ची ने रोना शुरू किया तो उसने बच्ची को चांटे मारे। आरोपी के खिलाफ पूर्व में चोरी-नकबजनी के दो केस दर्ज हैं।गुरुवार को लेबर रूम में परिजनों की मौजूदगी में बच्ची का मेडिकल कराया गया था। उसे निमोनिया होने की भी पुष्टि हो गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करा लिया गया था। जहां उसकी काउंसलिंग भी कराई और उसका इलाज जारी है।आरोपी ने बच्ची के चेहरे और सिर पर भी मारपीट की थी। इसके निशान बच्ची के शरीर पर मिले थे।पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात करीब साडे नौ बजे 1100 क्वार्टर मंदिर के सामने से पांच साल की मासूम बच्ची लापता हो गई थी। वे स्कूली छात्रा है, रात में थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस को खबर दी तो पुलिस ने रात में सर्चिंग शुरू कर दी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगहों पर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार सुबह करीब साडे चार बजे बच्ची आईएसबीटी बस स्टैंड पर मिली।







