भोपाल (आरएनएस)। मारवाडी रोड स्थित सेंट्रल बैंक ब्रांच में देर रात आग लग गई। राहगीरों ने बैंक के अंदर से धुआं निकलते देखा। इसके बाद दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट की वजह से आग लगना सामने आया है। आग से बैंक के कुछ दस्तावेज भी जल गए।आग लगने के बाद फायर अलॉर्ट सिस्टम भी एक्टिव हो गया। इस वजह से मौके पर भीड इकट्ठा हो गई। जूनानी सफाखाना और फतेहगढ से दमकलें मौके पर पहुंची। रात डेढ बजे बाद आग पूरी तरह से काबू में आ पाई।बैंक में आग लगने से कई दस्तावेजों के जलने की खबर है। हालांकि, बैंक प्रबंधन की ओर से यह साफ नहीं किया गया है। बैंक अधिकारी नुकसान का आकलन करने में लगे हैं। दूसरी ओर, रुपए सुरक्षित है। दमकलकर्मी ने बताया कि आग बुझाने में करीब दो घंटे लगे। शार्ट सर्किट से आग लगी थी। कितना नुकसान हुआ, यह बैंक प्रबंधन आकलन कर रहा है।पुराने शहर के बाजार और रहवासी इलाकों में सडकें संकरी हैं। इस कारण आग लगने पर बडे फायर व्हीकल समय पर नहीं पहुंच पाते। कई बार जाम की समस्या भी रहती है, इसलिए छोटे व्हीकल बाजार या रहवासी इलाकों में भेजे जाएंगे। शनिवार-रविवार की रात में मारवाडी रोड स्थित सेंट्रल बैंक तक पहुंचने में दमकलकर्मियों को खासी मशक्कत करना पडी। लोगों ने भी आगे आकर मदद की और सडक किनारे खडी गाडियों को हटाया। जैसे-तैसे दमकल के लिए रास्ता बनाया गया।








