2 करोड़ का लेनदेन.., 400 बांग्लादेशियों को बनाया भारतीय नागरिक, फर्जी पासपोर्ट रैकेट में बड़ा खुलासा

Join Us

कोलकाता (ए)। पश्चिम बंगाल में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बताकर फर्जी पासपोर्ट बनवाने के संगठित रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (श्वष्ठ) की जांच में अब तक 400 से अधिक बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हुई है, जिन्होंने फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट हासिल किए थे।ईडी ने यह जानकारी कोलकाता के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से प्राप्त की है और इस पूरे नेटवर्क की जड़ें अब सीमापार तक फैली होने का शक है।
पाकिस्तान कनेक्शन भी आया सामने
ईडी ने हाल ही में नदिया जिले के चकदाहा शहर में चल रहे इस फर्जी पासपोर्ट रैकेट के एक प्रमुख संचालक इंदुभूषण हलदर को गिरफ्तार किया है। वह पाकिस्तानी नागरिक आजाद मलिक का करीबी सहयोगी बताया गया है। आजाद मलिक को इसी साल की शुरुआत में इसी मामले में पकड़ा गया था। वह पहले बांग्लादेश में फर्जी पहचान पत्रों के जरिये वहां का नागरिक बना और बाद में भारत में घुसकर भारतीय दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने लगा। मलिक ने कोलकाता में किराए के मकान से हवाला और फर्जी पासपोर्ट का नेटवर्क चला रखा था। पूछताछ में उसने इंदुभूषण का नाम अपने सहयोगी के तौर पर बताया।

Previous articleअयोध्या में 26 लाख 17 हजार 215 दीप एक साथ जगमगाए, फिर बना अनोखा रिकॉर्ड
Next articleआज मनेगा रोशनी का पर्व दीपोत्सव, घर आंगन में छाई रंगारंग छटा