अयोध्या में 26 लाख 17 हजार 215 दीप एक साथ जगमगाए, फिर बना अनोखा रिकॉर्ड

Join Us

अयोध्या, (ए.)। श्री राम की नगरी में दीपोत्सव पर उत्तर प्रदेश ने रविवार को एक बार फिर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स में एक नया रिकॉर्ड बनाकर कीर्तिमान बनाया। ड्रोन से प्रज्ज्वलित दीपों की गणना हुई। गिनीज बुक के प्रतिनिधियों ने रिकॉर्ड बनाने की घोषणा की।
यूपी के पर्यटन-संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह व प्रमुख सचिव (पर्यटन-संस्कृति) अमृत अभिजात ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गिनीज रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा। इस रिकॉर्ड के अनुसार 26 लाख 17 हजार 215 दीप एक साथ जगमगाए। इसके बाद 2128 साधकों व अर्चकों, वेदाचार्यों ने एक साथ मिलकर सरयू की आरती की।

Previous articleअब ब्रिटिश के पायलटों को प्रशिक्षित करेंगे भारतीय वायुसेना के ट्रेनर
Next article2 करोड़ का लेनदेन.., 400 बांग्लादेशियों को बनाया भारतीय नागरिक, फर्जी पासपोर्ट रैकेट में बड़ा खुलासा