पटवारी कॉलोनी के पास 2 हफ्ते पहले हुई चोरी की घटना
नर्मदापुरम। शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चोर सक्रिय होते दिखाई दे रहे हैं। नवरात्रि पर्व के दौरान बाबई रोड स्थित पटवारी कॉलोनी के पास निवास करने वाले अवधेश कुमार पिपले के यहां चोरों ने धाबा बोलकर ₹40,000 नगदी सहित करीब 200 ग्राम सोने के जेवरात और चांदी के जेवरात चुरा कर ले गए।
फरियादी श्री पिपले ने बताया कि 29 सितंबर की रात वह नवरात्रि पर्व के दौरान दुर्गा देवी के दर्शन करने नगर में भ्रमण करने गए थे। रात करीब 11.30 बजे जब वह घर वापस आए तो घर का दरवाजा खुला और सामान बिखरा पड़ा मिला था। उन्होंने तत्काल पुलिस स्टेशन जाकर चोरी की घटना की रिपोर्ट लिखवाई थी। कोतवाली में रिपोर्ट लिखवाते समय उन्होंने नगदी 40,000 रुपए एवं दो मोबाइल चोरी का उल्लेख किया तथा जेबरात चोरी होने की बात भी बताईण। जेवरात कितने चोरी गए है इसकी सूची उन्होंने बाद में थाने में देने को कहा था।इफरियादी द्वारा चोरी गए जेवरातों की सूची बना कर कोतवाली में दे दी गई। फरियादी के अनुसार सोने के जो जेवरात चोरी हुऎ हैं उनमें दो हार चेन अंगूठी मंगलसूत्र टीका झुमके सहित अन्य जेवरात एवं कुछ जेवरात चांदी के भी चोरी होना बताए हैं। सोने के जेवरात करीब 200 ग्राम के होना बता हैं। जिनकी वर्तमान बाजारी कीमत के अनुमान से जेवरातों की कीमत करीब 20 लाख से ऊपर है। घटना को हुए दो हफ्ते का समय हो गया है लेकिन अभी तक पुलिस चोरों की तलाश करने में सफल नहीं हो पाई है।
इस चोरी की घटना से शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। नागरिकों को उम्मीद है कि शीघ्र ही पुलिस द्वारा इस चोरी की घटना को वारदात देने वाले चोरों को पकड़ लिया जाए। पुलिस द्वारा चोरों की तलाश जारी है।
फरियादी ने लिखा पुलिस अधीक्षक को पत्र
8 अक्टूबर 2025 को फरियादी अवधेश कुमार पिपले ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि कोतवाली में जब चोरी की घटना की रिपोर्ट लिखवाई थी उस समय चोरी गए जेवरातों की संख्या का उल्लेख नहीं किया था। लेकिन अब जेवरातों की सूची पुलिस को सौंप दी गई है। एफआईआर में जेवरातों की सूची भी दर्ज करें तथा चोरी गए मोबाइल का नंबर जो रिपोर्ट में गलत लिखा था उसे भी सही करने का कष्ट करें। क्योंकि उस वारदात से हम काफी पीडित होने के कारण उस समय कुछ समझ नहीं आ रहा था।
एसपी से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़कर कार्रवाई की जाए।






