सीहोर। आवासीय खेल परिसर सीहोर में आयोजित राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता 2025-26 में स्थानीय खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में बी स्ट्रांग सेल्फ प्रोटेक्ट एकेडमी सीहोर के चार खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।
कोच दिव्या शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में अपेक्षा और विशाखा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से गोल्ड मेडल जीता, वहीं महक और अंकिता ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
कोच ने बताया कि सभी खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रहे हैं और आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे हैं। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि से शहर में खुशी का माहौल है और अभिभावकों ने भी बेटियों की सफलता पर गर्व जताया है।








