मुआवजा व बीमा की मांग को लेकर निकाली गई ट्रेक्टर रैली का शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा ने किया स्वागत

Join Us

 सरकार द्वारा राहत राशि की लिस्ट से वंचित कर सीहोर जिले से किया शौतेला व्यवहार-निशांत वर्मा
सीहोर। सीहोर जिले को राहत राशि व बीमा वंचित किये जाने पर सीहोर जिले के किसानों  ने करणी सेना अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर, ईश्वर सिंह ठाकुर एवं सोहन शंकर लाल पटेल  के नेतृत्व में दर्जनों गाँव के किसानों द्वारा ग्राम अमलाहा से विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गई। रैली का सीहोर जिला मुख्यालय में प्रवेश होने पर सीहोर शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा एवं पार्षद साथी आशीष गेहलोत व अन्य साथियों के साथ किसान ट्रेक्टर रैली का पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर सीहोर शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा ने कहा कि सीहोर जिले के किसानों को वर्तमान सरकार द्वारा राहत राशि की लिस्ट से वंचित रखा गया है, इससे यह प्रतीत हो रहा है कि सीहोर जिले के किसानों से वर्तमान सरकार द्वारा शौतेला व्यवहार किया जा रहा है। किसानों द्वारा रैली निकाल कर सीहोर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची, जहाँ पर अनुविभागीय अधिकारी को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि  किसानों की विगत 5 वर्षों से खराब हुई सोयाबीन की फसल की बीमा राशि दी जावे। किसानों को समय पर खाद व बीज की उपलब्धता कराई जावे। जिन किसानों की फसल दवाईयों से खराब हुई है दवा कम्पनियों से किसानों के नुकसान की भरपाई कराई जावे। इस मौके पर सुरेश साबू, ब्रजेश पटेल, मुनब्बर मामू, सोहन पटेल, भगत तोमर, अजय रैयकवार, पवन चन्द्रवंशी,  जफर लाला, गुलाब परमार, पर्वत मेवाड़ा, अर्जुन मेवाड़ा, सुनल परमार, सतोष योगी, प्रणव त्यागी, विवेक टाँक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous articleराज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में सीहोर की बेटियों का दमखम, दो ने जीते गोल्ड, दो ने सिल्वर मेडल
Next articleकिसान अधिकार ट्रैक्टर यात्रा किसानों की मांग को लेकर सीहोर कलेक्ट्रेट पहुंची, बड़ी संख्या में किसान रहे मौजूद