सांसद दर्शन सिंह ने रोजगार स्वरोजगार मेला में आए कंपनी के प्रतिनिधियों व आवेदकों से की चर्चा

Join Us

रोजगार स्वरोजगार मेला में 159 युवाओं को किया गया लाभांवित, 90 आवेदकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

नर्मदापुरम। शासन व कलेक्टर के निर्देशन में जिले में हर माह आयोजित होने वाले रोजगार स्वरोजगार मेला के आयोजन की श्रृंखला में सोमवार को शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय में रोजगार एवं स्वरोजगार मेला सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी, तैराकी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष शर्मा, समाजसेवी लक्ष्मण सिंह बैस एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलन व सरस्वती पूजन एवं माल्यार्पण के साथ शुभारंभ किया गया। सांसद ने छात्र .छात्राओं को संबोधित कर रोजगार एवं स्वरोजगार मेले की जानकारी दी एवं शासकीय योजनाओं से भी अगवत कराया साथ ही कंपनी प्रतिनिधियों के स्टॉलों पर पहुंचकर उनसे चर्चा की। जिससे अधिक से अधिक रोजगार एवं स्वरोजगार प्रदान किया जा सके। इस अवसर पर पीयूष शर्मा ने छात्र.छात्राओं को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा ऋण वितरण कराया गया। सिटी मजिस्टेट विजेन्द्र रावत उपस्थित रहे। कालेज प्राचार्या डॉ कामिनी जैन ने छात्र.छात्राओं को रोजगार मेले की आवश्यकता एवं महत्व से अवगत कराया एवं जिला रोजगार अधिकारी डॉ श्याम कुमार धुर्वे ने रोजगार एवं स्वरोजगार मेले के बारे में आवेदकों एवं मेला में आए छा़त्र छात्राओं को शासन के द्वारा रोजगार व स्वराेजगार मेला से होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया। जिला रोजगार कार्यालय के प्लेसमेंट असिसटेंट धर्मेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में संपूर्ण रोजगार मेले की व्यवस्था संपन्न हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय ट्रेनिंग अधिकारी डॉ रागिनी सिकवार नोडल अधिकारी डॉ संगीता अहिरवार, डॉ भारती दुबे डॉ हर्षा चचाने डॉ श्रुति गोखले एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। मेला में कुल 330 छात्र एवं छात्राऐं उपस्थित हुए। जिसमें कुल 16 कंपनियां एवं 06 शासकीय विभागों ने स्टॉल लगाया। जिसमें से रोजगार 146 को प्रथमिकता स्तर पर चयनित किया गया एवं स्वरोजगार योजना के तहत 13 लागों को लाभान्वित किया गया कुल 159 छात्र एवं छात्राओ को लाभान्वित किया गया। एवं स्वस्थ्य विभाग द्वारा 90 छात्र एवं छात्राओं की जॉच की गयी जिसमें डॉ मनीष श्रीवास्तव डॉ ज्योती कटारे श्रीमती हेमलता पटेल श्रीमती गीता राजपूत त्रिलोक मनवारे श्रीमती सवीता चौहान एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous articleसुरीला नर्मदापुरम पार्श्वगायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर संगीत कलाकारों ने अपने सुरों से दी सुरांजलि
Next articleलाखों के जेवरात और नगदी चुराने वाले चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर