शहर में जमकर फैला रहा शराब का ग्राफ, रोक लगाने भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एसपी को लिखा पत्र
नर्मदापुरम। पूर्व एसपी गुरूकरण सिंह ने अवैध शराब रोेकने पर कोई रूचि नहीं ली इसी कारण पूरे शहर में जमकर अवैध शराब का कारोबार जमकर फला फूला, एक रिकार्ड बना। एसपी को जनप्रतिनिधियों ने अवगत कराया पत्र लिखे लेकिन वे अनसुनी करते रहे। जिससे अपराध बढ़ते गए। इससे उन्हें कोई लेना देना नहीं था। इसी कारण पूरा जिला उनकी रवानगी का इंतजार कर रहा था। जिस दिन उनका तबादला हुआ जिले के कई लोगों ने खुशियां मनाई थी।
अब नगर में शराब की अवैध बिक्री पर प्रतिबंध लगाने भाजपा नर्मदापुर मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत ने सोमवार को एसपी को पत्र लिखा। पत्र में मंडल अध्यक्ष ने लिखा है कि नर्मदापुरम पवित्र नगरी में कई क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब की बिक्री बेखौफ हो रही है। शराब की अवैध बिक्री से शहर सहित मंडल क्षेत्र में कई अपराध बढ़ रहे है। अवैध शराब की बिक्री की गली मोहल्ले में हो रही है और शराब माफिया सक्रिय है। पिछले दिनों अवैध शराब की बिक्री को लेकर कुछ झगडे भी हुए थे। पत्र में उन्होंने कहा है कि इस विषय को लेकर मेरे द्वारा पूर्व में भी पत्र दिया जा चुका है लेकिन संबंधित थाना क्षेत्र में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शहर में अवैध शराब पर प्रतिबंध नहीं लगा तो अपराधों में बढ़ोतरी होगी।






