जिला प्रचारक नरेंद्र मिश्रा ने पंच परिवर्तन पर दिया उद्बोधन
बनखेड़ी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सोमवार को ग्राम पीपरपानी में संघ का पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासनबद्ध पंक्तियों में कदमताल करते हुए ग्राम प्रमुख मार्गों से गुज़रे। गांव में देशभक्ति के गीतों की गूंज और भगवा ध्वज के साथ उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत संघ के पद्धति अनुसार हुई। जिसके पश्चात् संघ के स्वयंसेवकों ने गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए शासकीय हाई स्कूल परिसर पहुंचकर संचलन का समापन किया। ग्रामीणों ने जगह.जगह फूल बरसाकर तथा अपने घरों के सामने रंगोली बनाकर पथ संचलन का स्वागत किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला प्रचारक नरेंद्र मिश्रा ने अपने उद्बोधन में संघ के पंच परिवर्तन नागरिक कर्तव्य स्वयं का भाव सामाजिक समरसता कुटुंब प्रबोधन पर्यावरण विषय पर विस्तृत विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि भारत को सशक्त बनाने के लिए इन पांचों परिवर्तन का पालन करना आवश्यक है। संघ का कार्य इन्हीं पंच परिवर्तनों के माध्यम से एक सशक्त संस्कारित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में अनुशासन सेवा और समर्पण को अपनाएं क्योंकि यही राष्ट्र निर्माण की मूल शक्ति है।
इस अवसर पर संघ के जिला प्रचारक नरेंद्र मिश्रा विभाग पर्यावरण सह संयोजक मनीष मोकाती शारीरिक प्रमुख एवं मंडल पालक अशोक विश्वकर्मा खंड कार्यवाह उपेन्द्र पटेल प्रचार प्रमुख आदित्य यादव किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बृजेश कौरव सरपंच गजेन्द्र सिंह पटेल दुष्यन्त बिसेन अर्जुन उइके दर्शन ठाकुर राजेश मेहरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।






