करवा चौथ को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक

Join Us

नर्मदापुरम। सुहागन महिला के वृत का विशेष पर्व करवा चाैथ पास आ रहा है। इस वृत को लेकर बाजार में अभी से अच्छी खासी रौनक है। शहरी के साथ अब इस व्रत का असर ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंच गया है। इस कारण ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले परिवार के साथ अनेक महिलाओं ने भी खरीददारी शुरू कर दी है। शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में करवा चाैथ व्रत से संबंधित पूजन सामग्री करवा, सीक, और अन्य पूजन सामग्री सहित महिलाओं की सौंदर्य सामग्री और आभूषण आदि की बिक्री खूब हो रही है। विशेष रूप से पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं में इस व्रत को लेकर काफी उत्साह है। कई महिलाएं बाजार में सामान खरीदते हुए नजर आ रही हैं। बाजार में काफी भी़ड महिलाओं की हो रही है। महिलाओं के द्वारा साडियां चूढियाें के अलावा करवा चौथ व्रत से संबंधित सामग्री ढूंढ ढूंढ कर ख्ररीदी जा रही थी। इस मौके को ध्यान में रखते हुए मौसमी सामग्री बेचने वाले हाथ ठेले पर करवा चौथ से संबंधित सामग्री ही ज्यादा सजाए हुए थे। हालाकि अभी दूर क्षेत्र के लोग खरीदी कर रहे हैं। आज शहर सहित बाजार के पास वाली महिलाओं के द्वारा खरीदी की जा रही थी। इस व्रत से संबंधित जानकारी देते हुए श्रीमती राधा रावत बवली ने बताया कि अपने पति की दीर्घायु के लिए दो प्रमुख व्रत हैं जिसमें एक तो भादों माह की तीजा का व्रत है। उसमें भी निराकंठ व्रत किया जाता है। वहीं करवा चाैथ का व्रत भी कठिन व्रत है। इसमें भी पानी तक नहीं पिया जाता है। जब तक चांद के दर्शन और पूजन नहीं हो जाता तब तक व्रत रहता है। दोनों ही व्रत कठिन हैं। लेकिेन सुहागन महिलाएं दोनों में से एक व्रत जरूर करती है। कोई कोई दोनों व्रत भी रखती हैं।

Previous articleसमाजसेवी महेश तिवारी का असामायिक निधन
Next articleपूर्व एसपी ने नहीं दिया था ध्यान, बढ़ते जा रहे थे अपराध