नर्मदा तट पर हुआ अंतिम संस्कार, दी श्रद्धांजलि
नर्मदापुरम। प्रकाश तिवारी प्रमोद तिवारी के पिता शहर के समाजसेवी महेश तिवारी का सोमवार दोपहर को असामायिक निधन हो गया। स्व श्री तिवारी हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के धनी व्यक्ति थे। वे अपने पीछे भरा.पूरा परिवार छोड़ गए हैं। कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब था। उनके असामायिक निधन से खेडावाज ब्राह्मण समाज में शोक की लहर व्याप्त है। नर्मदा तट के राजघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। जहां उनके बड़े पुत्र प्रकाश तिवारी ने मुखाग्नि दी। शव यात्रा उनके निज निवास से निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में शहर के अनेक नागरिक शामिल हुए। सामाजिक बंधुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने नर्मदा तट पर पर दो मिनिट का मौन धारण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।






