बनखेड़ी। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष हुई आदित्य कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर राजू परासिया एवं राकेश पटेल द्वारा देवी विसर्जन करने आई सभी समितियों की महाप्रसादी भंडारे का आयोजन श्री श्री 1008 श्री रामदास जी त्यागी जी महाराज टाटाम्बरी सरकार के आश्रम परिसर में प्रातः 9रू00 बजे से प्रारंभ हो गया था। जो की शाम तक चलता रहा। ज्ञात होवे कि प्रतिवर्ष समाजसेवी रज्जू पररसिया द्वारा भंडारा एवं महाप्रसादी का आयोजन कराया जाता है। जिसमें क्षेत्र की सभी दुर्गा उत्सव समितियां सादर आमंत्रित रहती हैं।






