नर्मदापुरम। । शरद पूर्णिमा मंगलवार को है अभी से रात में हल्की ठंड का असर होेने लगता है। इस बार लगातार बरिश होने जितनी ठंड ठंड दीपावली के समय से शुरू होती थी उतनी शरद पूर्णिमा के पर्व से पूर्व ही शुरू होने लगी। हाॅलाकि इस ठंड का असर अभी सुबह आैर रात्रि में ही हो रहा है। दिन में तो पूरी गर्मी बनी हुई है। सुबह के समय गुलाबी ठंड होने लगी है। इस बदलते मौसम का असर छोटे बच्चों में खांसी और जुमाम के रूप में देखा जा रहा है। वहीं बुजुर्ग भी ठंड के कारण शाम को ही बिस्तर पक़डने लगे हैं। मौसम विभाग के सहायक माैसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिम हवाओं का असर है। अभी कुछ दिनों में और मौसम ठंडा होगा। उन्होने बताया कि कुछ हिस्सों में बारिश भी हुई है। इस कारण भी समय से पहले ही ठंड का असर हो रहा है। उनका कहना है कि अभी एक बार मौसम साफ होने के बाद एक पखवाडे बाद ठंड का असर तेज हो सकेगा। अभी तो कभी ठंड कभी गर्मी का मौसम बना रहेगा।






