मैं भी अभिमन्यु अभियान के तहत मैराथन दौड का आयोजन

Join Us

भोपाल (ए.)। थाना खजूरी सडक मे में भी अभिमन्यु अभियान के तहत मैराथन दौड का आयोजन कराया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस उपायुक्त जोन 4 मयूर खण्डेलवाल, अति0 पुलिस उपायुक्त मलकीत सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त बैरागढ़ आदित्य राज सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन मे मैराथन दौड कराई गई। मैराथन दौड में दर्जनो युवाओ सहित थाने के स्टाफ ने भाग लिया। यह दौड़ थाने से प्रारंभ हुई और ग्राम धामनिया से होते हुए वापस खजूरी सडक थाने परिसर में समाप्त हुई। सहायक पुलिस आयुक्त महोदय आदित्य राज सिंह और थाना प्रभारी नीरज वर्मा द्वारा अभिमन्यु अभियान के तहत अभियान में थाना खजूरी सडक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नशा मुक्ति, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रुण हत्या, अशिक्षा, बेटा और बेटी में मतभेद एवं महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, पुलिस हेल्प लाईन नंबर 112, सायबर हेल्पलाईन नंबर 1930, चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098, राष्ट्रीय महिला आयोग 7827170170 एवं पुलिस मोबाइल एप सिटीजन कोप के संबंध में जागरूकता के लिये इसकी जानकारी आम जनता को दी। इसके साथ ही मैराथन दौड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओ को एसीपी महादय संभाग बैरागढ भोपाल द्वारा पुरूस्कार दिये गये।

Previous article‘‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’’ के अंतर्गत 1724 निगम कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
Next articleमध्यप्रदेश में फिर दी गई फर्जी नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता- एनएसयूआई ने उठाए गंभीर सवाल