भोपाल(आरएनएस)। भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी अभियान ‘‘स्वच्छता ही सेवा-2025’’ के तहत स्वच्छता एवं स्वच्छता हेतु सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देने संबंधी गतिविधियों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के समस्त नियमित, विनियमित, दैनिक वेतन भोगी सहित सीवेज शाखा से संलग्न सफाई मित्रों तथा डोर-टू-डोर कचरा वाहनों के चालकों एवं श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों में सोमवार एवं मंगलवार को क्रमश: निगम के जोन क्र. 09, 11, 12, 13, 17 एवं जोन क्र. 14, 15, 16, 18 तथा 19 के 1724 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ‘‘स्वच्छोत्सव-2025’’ के तहत दिनांक 25, 26, 29 एवं 30 सितम्बर 2025 को पृथक-पृथक जोनों में आयोजित शिविरों में कुल 3026 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देश पर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जोन क्र. 14, 15, 16, 18 तथा 19 स्थित संजीवनी क्लीनिकों में उक्त जोन कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों एवं इन जोनों के अंतर्गत आने वाले वार्डों के सफाई मित्रों, डोर-टू-डोर कचरा वाहनों के चालकों एवं श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए गए।








