किया जाता है जोरदार स्वागत, भजनों की होगी प्रस्तुति
नर्मदापुरम। विजया दशमी के बाद एकादशी पर भगवान श्रीराम अपने भाईआें और वानर सेना के साथ कुछ समय के लिए कोठीबाजार में कलेक्टर कार्यालय के पास पहुंचेगें यहां पर कोठीबाजार कलेक्टेट गेट के पास रहने वाले चंदेल परिवार सहित अन्य मोहल्ले के श्रद्धालुओं के द्वारा पुष्पमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया जाएगा पिछले अनेक वर्षों से यहां श्रीरामजी दल बल के साथ आ रहे हैं। मोहल्ले के लोगों में ऐसा भाव जाग्रत होता है कि भगवान श्रीराम रावण से विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटते हैं तो मार्ग में कुछ देर यहां पर विश्राम करके आगे बढ़ते हैं। मोहल्ले के लोगों में बना हुआ उत्साह और उमंग
रामलीला महोत्सव समिति के द्वारा जारी श्री रामलीला महोत्सव परिवार भी ओमकार होटल में भगवान रामजी आैर श्रीरामदरबार के साथ पहुंचते हैंं। भगवान की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। कोठीबाजार के कई श्रद्धालु राम दरबार की महाआरती करेंगे। चंदेल परिवार के द्वारा बीते अनेक वर्षों से दशहरा उत्सव के बाद रामदरबार को आमंत्रित कर भंडारे की प्रसादी का आयोजन किया जाता है। इस मौके रामलीला महोत्सव समिति और शहर के अनेक श्रद्धालु इस महाआरती और भंडारे के कार्यक्रम में शामिल होते हैं।
4 अक्टूबर को होगा श्रीराम राज्याभिषेक
बीते एक पखवाडे से जारी रामलीला के तहत 3 अक्टूबर को उत्तर भरत मिलाप के बाद 4 को श्रीराम राज्याभिषेक की लीला का आयोजन होगा। इसी के साथ श्रीरामलीला का समापन होगा। उसके बाद श्री राम मंदिर में हवन शांति और प्रसाद वितरण के साथ ही जिले के सबसे बड़े धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा। इस धार्मिक आयाेजन से शहर ही नहीं जिले के कई लोगों का सीधा जुडाव रहता है। बीते 145 वर्षों से श्रीराम लीला का आयोजन जारी है।






