बंगाली एसोसिएशन के द्वारा भक्ति भाव से किया जा रहा दुर्गा पूजन

Join Us

नर्मदापुरम बंगाली एसोसिएशन का सार्वजनिक दुर्गा पूजा में रहा विशेष उत्साह

नर्मदापुरम। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नर्मदापुरम बंगाली एसोसिएशन द्वारा मां दुर्गा की पूजा आयोजित की जा रही हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष डा आशीष चटर्जी ने बताया कि इस बार अग्निहोत्री गार्डन में दुर्गा पूजन हो रही है। बंगाली विधि विधान से मंत्रोच्चार से पूजन कोलकाता से आए पं द्वारा किया जा रहा है। डॉ चटर्जी ने कहा कि विश्वप्रसिद्ध बंगाली दुर्गा पूजा की सनातन संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के संकल्प के साथ नर्मदापुरम बंगाली एसोसिएशन द्वारा आयोजित सार्वजनिक दुर्गा पूजा की जा रही है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सजातीय तथा देवी भक्ताें से आग्रह किया है कि मां दुर्गा की अहैतुक कृपा से आयोजित पूजा में सम्मालित होकर पूजा स्थल अग्निहोत्री गार्डन में पधार कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंं।

Previous articleदेवी मंदिरों,पंडालों में दर्शन और आरती के लिए उमड रही भीड़
Next articleकोठीबाजार श्रीकृष्ण कालोनी के पास सेना सहित 3 अक्टूबर को आएंगे श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और सीताजी