देवी मंदिरों,पंडालों में दर्शन और आरती के लिए उमड रही भीड़

Join Us

गरबे में शामिल होने पहुंच रहे अनेक श्रद्धालु

नर्मदापुरम। शारदीय नवरात्र महोत्सव के दौरान शहर में देवी मंदिरों व अनेक स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठनों का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के साथ ही अनेक स्थानों पर गरबे के आयोजन भी शुरू हो चुके हैं। शहर के अनेक स्थानों पर पंडालों में विराजित देवी देवताओं की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं भी उमड़ रही है। सोमवार को बारिश होनेे श्रद्धालुओं को कुछ परेशानी हुई थी। मंगलवार को मौसम साफ रहा शाम को प्रमुख स्थानों पर भारी भी़ड रही। वहीं रात्रि के समय देवी पंडालों में भजन कीर्तन के आयोजन किए जा रहे हैं। देवी दरबार में भंजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। इसी तरह कोठीबाजार के शक्ति मंदिर में भी पूजन अर्चन व भंडारे के आयोजन हुए।

 

 

Previous article5 अक्टूबर को होगा शाम-ए-यादगार कार्यक्रम
Next articleबंगाली एसोसिएशन के द्वारा भक्ति भाव से किया जा रहा दुर्गा पूजन