नर्मदापुरम। शांतिनिकेतन मांटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुरम में शनिवार को स्वच्छता महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छठवीं सातवीं एवं आठवीं के छात्र.छात्राओं ने स्वच्छता विषय पर स्पीच दी । अपनी शानदार स्पीच के द्वारा बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागृति लाने का एक सफल प्रयास कक्षा छठवीं से आठवीं के छात्र छात्राओं द्वारा किया गया। शिक्षिका रूपाली दुबे के मार्गदर्शन में छात्र.छात्राओं द्वारा नर्मदा की स्वच्छता पर एक नाटिका प्रस्तुत गई की जिसमें बच्चों ने नर्मदा की स्वच्छता को बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में शाला प्राचार्य डॉ के एम जॉर्ज द्वारा स्वच्छता के विभिन्न लाभोें से छात्र.छात्राओं को अवगत कराया और कहां कि सभी विद्यार्थियों को यह प्रण लेना चाहिए की न केवल वे अपने घर को बल्कि मोहल्ले एव नर्मदापुरम शहर को स्वच्छ बनाए रखने में अपना सक्रिय योगदान देंगे। इस अवसर पर स्वच्छता विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।






