इटारसी। नर्मदापुरम। नगर में लगातार हो रही बारिश के कारण आज गांधी मैदान में होने वाला रामलीला का मंचन रद्द कर दिया गया। इसके स्थान पर नगर पालिका परिषद इटारसी के तत्वावधान में रामलीला का मंचन श्री द्वारकाधीश बड़ा मंदिर में किया गया।
बड़ा मंदिर में हुआ वनवास का मंचन
परंपरा के अनुसार आज बालकृष्ण लीला संस्थान वृंदावन के कलाकारों ने द्वारकाधीश मंदिर में भगवान श्रीराम के वनवास और दशरथ.कैकेयी संवाद जैसे मार्मिक दृश्यों का मंचन किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बारिश के बावजूद रामलीला देखने के लिए मंदिर परिसर पहुँचे और धर्म लाभ लिया।
पुरानी इटारसी में भव्य श्री राम बारात
एक अन्य धार्मिक आयोजन मेंए वीर सावरकर मैदान पुरानी इटारसी में श्री राम बारात निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बारात का शुभारंभ श्री देवल मंदिर से पूजन के बाद किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद इटारसी के अध्यक्ष पंकज चौरे श्रीमती निधि चौरे काली समिति के जयप्रकाश पटेल और पुरानी इटारसी नगर मंडल अध्यक्ष मयंक महतो सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और बारात को रवाना किया।
श्री राम बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्रीराम मंदिर पहुँचीए जहाँ भक्तों ने जयकारों के साथ बारात का भव्य स्वागत किया। यहां श्री जगदम्बा मंडल सतना के कलाकारों ने राम विवाह का मंचन किया। इन आयोजनों ने बारिश के बीच भी शहर के धार्मिक उत्साह को बनाए रखा।






