हवा चलने व बारिश शुरू होते ही अनेक बार गुल हुई बिजली

Join Us

भारी गर्जना के साथ रूक रूक कर हो रही बारिश

नर्मदापुरम। गर्मी के मौसम में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ था लेकिन शाम होते ही बादलों की आमद हो गई थी। रात में हल्की हवा चली और बिजली चली गई। बिजली को तो बहाना चाहएि था। हर कभी बार बार बिजली गुल होना आम बात हो गई है। गर्मी के मौसम में बिजली का इस तरह बार बार परेशान करने से लोगों में नाराजगी बढ रही है। माैसम में हर दिन बदलाव हो रहा है। कभी तेज तपन और तीखी गर्मी हो रही है। शुक्रवार को और शनिवार को तेज गर्मी का असर बना हुआ था। दोपहर में बादल छा गए शाम को करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। जिससे गर्मी का असर कम हुआ। कभी धूप कभी छांव के कारण तीखी तपन से हल्की राहत जरूर थी लेकिन गर्मी कोई रहम नहीं कर रही है। गर्मी के कारण लोग अभी से हलाकान होने लगे हैं।

बादल छाने और हल्की हवा और बारिश ने डरा दिया बिजली को

बादलों ने कई दिनों से स्थायी सा डेरा डाल रखा है। लेकिन हवा का रूख बादलों को यहां वहां घुमा देता है। शुक्रवार शाम के समय अचानक घने बादल छा गए और हवा के साथ बार बार बारिश होती रही। शनिवार को भी सुबह से मौसम साफ था लेकिन दोपहर बाद हवा के साथ तेज बारिश हुई। जिससे बिजली डर गई और छिप गई जिसके कारण शहर के उपभोक्ताओं को गर्मी के कारण परेशान होना पड़ रहा है।

Previous articleआदिशक्ति मंदिर में देवी की प्राण प्रतिष्ठा की है आचार्य बटुक महाराज ने
Next articleरोहना में आज से पंच दिवसीय दुर्गोत्सव आरम्भ,सिंदूर खेला दशहरा को