रमनगरा जी.आर.पी. लाइन हुआ लीकेज, वैकल्पिक लाइन से कराई जायेगी जलापूर्ति

Join Us

कोतवाली, मोतीनाला, देवताल, और सूपाताल की टंकियॉं रहेगी प्रभावित, टैंकरों के माध्यम से भी नागरिकों को कराई जायेगी आपूर्ति

जबलपुर। जलविभाग के कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि रमनगरा जी.आर.पी. लाइन बाजनामठ के पास लीकेज हो गया है, जिसके कारण कोतवाली, मोतीनाला, देवताल और सूपाताल की टंकियॉं प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में नागरिकों को वैकल्पिक लाइन के अलावा, टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति कराई जायेगी। उन्होंने बताया कि लीकेज सुधारने का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है, शीघ्र ही लीकेज सुधारने के तत्काल बाद ही जी.आर.पी. लाइन से नागरिकों को जलापूर्ति की जायेगी। नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जलप्रभारी दामोदर सोनी एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने खेद व्यक्त किया है।

Previous articleयातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और स्वच्छता अभियान को और अधिक गति प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी उमरिया गौशाला – निगमायुक्त
Next articleरुपया बढ़त के साथ बंद