रुपया बढ़त के साथ बंद

Join Us

मुंबई (ए$)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुक्रवार को भारतीय रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ ही 88.70 रुपये पर बंद हुआ। यह गुरुवार के सर्वकालिक निचले स्तर 88.76 से सुधार दर्शाता है। डॉलर सूचकांक में 0.17त्न की गिरावट से डॉलर कमजोर हुआ, जिससे रुपये को समर्थन मिला। हालांकि विदेशी पूंजी की निकासी और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने रुपये की बढ़त को सीमित किया। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की उम्मीदों ने निवेशकों का विश्वास बढ़ाया, जिससे शुरुआती कारोबार में रुपया मजबूती दिखा। कमजोर डॉलर और समझौते की संभावना से रुपये में सुधार हुआ है।

Previous articleरमनगरा जी.आर.पी. लाइन हुआ लीकेज, वैकल्पिक लाइन से कराई जायेगी जलापूर्ति
Next articleसोने और चांदी के भाव में गिरावट