हिंद रक्षक युवा समिति के तत्वाधान में 27 सितंबर को निकाली जाएगी 151 मीटर लंबी भव्य चुनरी यात्रा

Join Us

 सीहोर की पहचान बन चुकी है चुनरी यात्रा, 13 सालों से निकाली जा रही
सीहोर। नवरात्रि के पावन पर्व पर हिंद रक्षक युवा समिति के तत्वाधान में हर साल निकलने वाली ऐतिहासिक चुनरी यात्रा की तैयारियों को लेकर समिति शहर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मातृशक्तियों से भव्य चुनरी यात्रा में शामिल होने की अपील की है।
इस मौके पर समिति के संरक्षक और नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहाकि  इन दिनों शारदीय नवरात्रि का पर्व चल रहा है और सभी स्थानों पर देवी मां की आस्था और उत्साह के साथ पूजा अर्चना की जा रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भव्य चुनरी यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। चुनरी यात्रा 27 सितंबर को करोली वाली माता मंदिर गंज से शुरु होगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई इलाही माता हनुमान फाटक कस्बा पर महाआरती एवं प्रसादी वितरण के बाद समाप्त होगी।  पिछले 13 सालों से हिंद रक्षक युवा समिति के तत्वाधान में नवरात्रि के पावन अवसर पर निकाली जाने वाली भव्य चुनरी यात्रा सीहोर शहर की पहचान बन गई है। यह ऐतिहासिक यात्रा है जिसमें माता की चुनरी का स्पर्श करने के लिए हर श्रद्धालुओं की कामना रहती है और जिस मार्ग से यह यात्रा निकाली जाती है वहां पर क्षेत्रवासी, सामाजिक संगठन श्रद्धालुओं का आस्था और उत्साह के साथ स्वागत करते है। यह किसी व्यक्ति और संस्था विशेष से जुड़ी यात्रा नहीं यह तो भक्ति का सैलाब है। नपाध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि देश में कई शक्तिपीठ है और यह गर्व का विषय है कि ऐसे ही शक्तिपीठों में माता करोली का आशीर्वाद हम सभी क्षेत्रवासियों को मिल रहा है।
शहर सहित आस-पास के क्षेत्र की मातृ शक्ति, युवाओं और समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई थी,  नगर पालिका के अध्यक्ष और समिति के संरक्षक प्रिंस राठौर सहित माता के भक्तों द्वारा निकाली जाने वाली भव्य चुनरी यात्रा की तैयारियों को लेकर जो बैठक की गई है, वह निश्चित तौर पर इस वर्ष भव्य स्वरूप लेगी, उन्होंने बताया कि यात्रा शहर की पहचान है, आयोजन को लेकर समिति और क्षेत्रवासियों में उत्साह है।
151 मीटर लंबी भव्य चुनरी यात्रा निकाली जाएगी
नवरात्रि के पावन अवसर पर निकली जाने वाली भव्य चुनरी यात्रा को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि पिछले 13 सालों से क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए भव्य चुनरी यात्रा निकाली जा रही है। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि चुनरी यात्रा 27 सितंबरको करोली वाली माता मंदिर गंज से शुरु होगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई इलाही माता हनुमान फाटक कस्बा पर महाआरती एवं प्रसादी वितरण के बाद समाप्त होगी। इस चुनरी यात्रा में शहर के सभी कथा वाचकों, मातृ शक्ति सहित अन्य सभी क्षेत्रवासी शामिल रहेंगे। नपाध्यक्ष श्री राठौर ने सभी क्षेत्रवासियों से आगामी दिनों में निकाली जाने वाली 151 मीटर लंबी भव्य चुनरी यात्रा में शामिल होकर धर्म का लाभ लेने की अपील की है।

Previous articleहाऊसिंग बोर्ड स्थित निर्माणाधीन ओवर ब्रिज में पाई जा रही अनीयमित्ताओं को लेकर हुआ संघर्ष समिति का गठन
Next article“दीनदयाल जी की जयंती पर वृहद संगोष्ठी का आयोजन”