“दीनदयाल जी की जयंती पर वृहद संगोष्ठी का आयोजन”

Join Us

 “जीएसटी रिफार्म्स और स्वदेशी से बनेगा सशक्त भारत – उपमुख्यमंत्री शुक्ल”
“अंत्योदय के विचारों पर ही टिका है राष्ट्रनिर्माण – भाजपा जिला संगोष्ठी सीहोर”

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी, जिला सीहोर द्वारा सीहोर भाजपा जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर एक भव्य जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य वक्ता उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जी द्वारा पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई तत्पश्चात सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन‌ किया गया। इसके पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, सीहोर विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर, जिला महामंत्री द्वय धारासिंह पटेल व रवि नागले, नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, मण्डल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति द्वारा उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
विस्तृत जानकारी देते हुए भाजपा जिला मंत्री प्रितेश राठौर ने बताया कि मुख्य वक्ता श्री राजेन्द्र शुक्ल जी द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन और उनके विचार भारतीय राजनीति और समाज के लिए अद्वितीय प्रेरणा हैं। उन्होंने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का जो मार्ग दिखाया था, वही आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों में परिलक्षित हो रहा है।

उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आगे कहा – मुझे याद है कि श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि मुझे 4 दीनदयाल मिल जाए तो मैं देश में राजनीतिक व सामाजिक बदलाव ला दूंगा। आप सोचिए कितनी प्रतिभा, निष्ठा व समर्पण पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी में रहा होगा कि जनसंघ की स्थापना करने वाले श्यामाप्रसाद ने यह शब्द उंनके लिए कहें थे। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वहीं व्यक्ति है जिन्होंने कहा था कि देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेगा। कश्मीर में वो बिना परमिशन घुस गए थे वहां पर उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। और गिरफ्तारी होने के बाद जेल में उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके आगे उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जीएसटी रिफार्म्स ने कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाकर व्यापार और उद्योग को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि “मेक इन इंडिया”, “स्टार्टअप इंडिया” और “डिजिटल इंडिया” जैसी योजनाएँ युवाओं को न केवल रोजगार दे रही हैं बल्कि भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी भी बना रही हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि अब समय है कि हर नागरिक स्वदेशी अपनाने का संकल्प ले। जब हम अपने गाँव-गाँव और शहर-शहर में बने उत्पादों को अपनाएँगे तभी भारत की अर्थव्यवस्था सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह हमारे जिले के लिए गौरव का क्षण है कि मंच पर मध्यप्रदेश शासन में उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जी विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही हैं।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना से करोड़ों माताओं को धुएँ से मुक्ति मिली, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को सीधा लाभ पहुँचा, आयुष्मान भारत से गरीब परिवारों को निःशुल्क उपचार मिला तथा जल जीवन मिशन से हर घर नल का जल पहुँचाने का लक्ष्य पूरा किया जा रहा है। इसी के साथ जीएसटी दरों में कटौती से लोगों में उत्साह का वातावरण है।

सीहोर विधायक सुदेश राय ने अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान ने सीहोर जिले में भी युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए द्वार खोले हैं। उन्होंने कहा कि जब हम स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करेंगे तो न केवल स्थानीय उद्योगों को बल मिलेगा बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। यही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में सीहोर विधायक सुदेश राय एवं आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर भी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने संबोधन में पंडित जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन भाजपा जिला महामंत्री रवि नागले ने किया और सभी आगंतुकों, अतिथियों तथा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में समस्त भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि सहित मातृशक्ति के अलावा सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित रही।

Previous articleहिंद रक्षक युवा समिति के तत्वाधान में 27 सितंबर को निकाली जाएगी 151 मीटर लंबी भव्य चुनरी यात्रा
Next articleसर्व सेन समाज एवं युवा सेन समाज सीहोर द्वारा माननीय उपमुख्यमंत्री डॉ.राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल को ज्ञापन सौंपा