सर्व सेन समाज एवं युवा सेन समाज सीहोर द्वारा माननीय उपमुख्यमंत्री डॉ.राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल को ज्ञापन सौंपा

Join Us

सीहोर। सर्व सेन समाज एवं युवा सेन समाज सीहोर द्वारा सर्व सेन समाज के अध्यक्ष एवं भारतीय सेन समाज के अध्यक्ष एल.एस.सेन के नेतृत्व में पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यक्रम में पधारे माननीय उपमुख्यमंत्री डॉ.राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल जी एवं विधायक सुदेश राय, जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक गोपाल इंजिनिर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर आदि की विश्ेाष उपस्थित में भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर सर्व सेन समाज के द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें जिसमें केश शिल्पी बोर्ड एवं शासन के उपक्रमोंं में व संगठन में प्रितिनिधित्व दिये जाने हेतु श्री तुलसीराम सेन को केश शिल्पी बोर्ड में लिये जाने एवं प्रदेश भाजपा संगठन जिला स्तर, ब्लाक स्तर, नगर पालिका, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पंचायत आदि में सेन समाज को लिये जाने हेतु एक मांग पत्र पुष्प गुच्छ भेट करते हुए स्वागत कर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर तुलसीराम सेन, एल.एस.सेन, मूलचंद देहलिया, रामेश्वर सेन, कमोद सेन, मनेाज सेन, अशोक सेन, मथुरा प्रसाद सेन, सुरेश सेन आदि सामाजिक बन्धु उपस्थित रहे।

Previous article“दीनदयाल जी की जयंती पर वृहद संगोष्ठी का आयोजन”
Next articleप्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत लघु एवं कुटीर उद्योगों पर विशेष व्याख्यान आयोजित