जनपद पंचातय नर्मदापुरम 49 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ श्रमदान कार्यक्रम

Join Us

नर्मदापुरम। जनपद पंचायत नर्मदापुरम के सीईओ रंजीत ताराम के नेतृत्‍व में जनपद क्षेत्र की 49 ग्राम पंचायतों में एक साथ सुबह 8 बजे से 9 बजे तक श्रमदान कार्यक्रम संपन्‍न हुआ । जनपद स्‍तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत रोहना में हुआ जिसमें जनपद सीईओ श्री ताराम के साथ ब्‍लाक समन्‍वयक रामकुमार गौर उपपस्थित रहे। श्रमदान के कार्यक्रम में सामुदायिक स्‍वच्‍छता परिसर के सामने एवं शाला परिसर के सामने की सफाई की गई । सफाई के बाद सभी को स्‍वच्‍छता की शपथ दिलाई गई एवं ग्राम में कार्य करने वाले सफाई मित्र श्री चिमनए श्री दिनेश ए श्रीमति प्रीति एवं श्रीमति अनीता कलोसिया को सीईओ श्री ताराम के द्वारा सम्‍मानित किया। आपने कहा कि स्‍वच्‍छता के स्‍थायित्‍व के लिये ग्राम पंचायतों को लगातार प्रयास करते रहना चाहिये एवं लोगों की आदत में स्‍वच्‍दता आये ऐसा प्रयास करना चाहिये । श्रमदान के कार्यक्रम में सरपंच शर्मिला राजपूत मंडल उपाध्यक्ष प्रजवल राजपूत सचिव विजय चौरे सहायक सचिव प्रयास गोस्वामी प्राचार्य वी के नरबरिया पटवारी ममता पथोरिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित ग्राम के वीरेंद्र मालवीय सुनील साहू राधेलाल सहित अन्‍य ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Previous articleभारतीय किसान संघ की जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश रैली अाज
Next articleटेंट, लाईट एवं माईक के टेंडरों में हो रही अनिमियत्तायों को लेकर कलेक्टर से की शिकायत