नर्मदापुरम। जिला प्रशासन की संवेदनहीनता के खिलाफ कल भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में आयोजित आक्रोश रैली की तैयारियां जोर. शोर से जा रही हैं भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी रैली को सफल बनाने के लिए गांव.गांव संपर्क कर रहे हैं और किसानों से उनके हक की लड़ाई को सफल बनाने के लिए किसानों से अधिक से अधिक संख्या में नर्मदापुरम पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं। आज बाबई विकासखंड में प्रांत के अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान प्रचार प्रमुख उदय पांडे संभागीय सदस्य बृजेश राजपूत राजेश दीवान जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह राजपूत द्वारा ग्राम कासखेड़ी ताल केसरी सांगा खेड़ा गुराडिया सेमरी हरचंद आदि क्षेत्रों का सघन दौरा किया गया अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान न आशा व्यक्त की है कि वर्तमान में किसान समस्याओं से जूझ रहा है जिला प्रशासन का ध्यान किसानों की समस्याओं के निराकरण की ओर बिल्कुल भी नहीं है और यदि प्रशासन द्वारा कल की रैली धरना आंदोलन के बाद भी यदि समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो संभाग स्तर पर आंदोलन आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी शिव मोहन सिंह प्रवक्ता भारतीय किसान संघ नर्मदा पुरम ने दी है।






