टेंट, लाईट एवं माईक के टेंडरों में हो रही अनिमियत्तायों को लेकर कलेक्टर से की शिकायत

Join Us

 शिक्षा विभाग द्वारा विगत दस वर्षों से एक टेंट हाऊस को पहुंचाया जा रहा लाभ-वरूण गौर
सीहोर। डेकोरेशन आफ मध्यप्रदेश टेन्ट वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष वरूण गौर बताया कि टेंट, लाईट एवं माईक के टेंडरों में हो रही अनिमियत्तायों को लेकर कलेक्टर महोदय से शिकायत की गई है कि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा टेंट, लाईट एवं माईक के शासकीय कार्य हेतु टेंडर निकाले जाते हैं, उक्त टेंडरों में ऐसी शर्त कार्यालय द्वारा रखी जाती है जिनका उक्त कार्य से कोई संबंध नहीं होता है। उक्त शते मात्र इसलिये रखी जाती है क्योकि किसी एक ही फर्म को टेंडर दिया जा सके। इसी तारतम्य में पिछले लगभग 10 वर्षों से जिला शिक्षा कार्यालय सीहोर के समस्त कार्य एक ही फर्म  साईनाथ टेंट सीहोर को ही दिये जा रहे है। इसी क्रम में माह सितम्बर 2025 के उक्त कार्यालय द्वारा एक टेंडर ऑनलाईन निकाला गया था जिसमे वही शर्ते रखी गई जो साईनाथ टेंट सीहोर के पास उपलब्ध थी, जबकि उक्त शतों का उक्त कार्य से कोई संबंध नहीं है मात्र साईनाथ टेंट सीहोर को उक्त कार्य दिये जाने के कारण उक्त शर्तों को उक्त टेंडर में मांगा गया है। जबकि अन्य वेंडरो के द्वारा उक्त कार्य को इससे भी कम दर पर करने हेतु 4 वेंडरों द्वारा आवेदन किया गया था लेकिन जिसमें से 3 वेंडरों को कागजी कार्यवाही में ही बाहर निकाल दिया गया। उक्त टेंडर में अंत में मात्र साईनाथ टेंट सीहोर ही एकमात्र वेंडर शेष रहा गया था। यदि साईनाथ टेंट सीहोर एवं अन्य 3 वेंडरों की उक्त टेंडर में कार्य करने हेतु दरों की तुल्ना की जाये तो साईनाथ टेंट का रेट अन्य 3 वेंडरों से अतिसत अधिक है इसके उपरान्त भी साईनाथ टेंट को उक्त कार्य स्वीकृत किया गया जो कि उचित नहीं है।  श्रीमान जी जो कार्य उदहरण के तौर पर उक्त टेंडर में जो कार्य (टेंट पंडाल) 1/- रूपये में अन्य 3 वेंडर पूरी सुरक्षा के साथ, तय मानकों के आधार पर करने हेतु तत्पर थे. वही कार्य साईनाथ टेंट को संबंधित विभाग द्वारा 9/- रूपये में कराया गया है और वर्तमान में भी कराया जा रहा है। श्रीमान जी संबंधित विभाग द्वारा साईनाथ टेंट सीहोर को कार्य दिलाने हेतु जो शर्ते टेंडर में रखी जाती है वह शर्ते सीहोर जिले के विभागों के अतिरिक्त म.प्र. के किसी अन्य जिलों के विभागों द्वारा नहीं मांगी जाती है। श्रीमान जी इस संबंध में आवेदकगण द्वारा जिला शिक्षा विभाग एवं जिला पंचायत विभाग सीहोर से आर.टी.आई. के माध्यम से भी जानकारी मांगी गई थी परंतु संबंधित विभाग द्वारा विगत 9 माह में आवेदकगणों को कोई जानकारी नहीं दी जा रही है साथ ही आवेदकगण द्वारा उक्त अनिमियत्तओं के संबंध में शिकायते भी की गई थी परंतु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी सीहोर के द्वारा विगत 10 वर्षों टेंट, लाईट एवं माईक से संबंधित समस्त कार्यों के वर्कआर्डर का सूक्ष्मता से अध्यन किया जाए तो स्थिति स्पष्ट हो जावेगी की उक्त सभी कार्य साईनाथ टेंट सीहोर के द्वारा ही किये गये है।

Previous articleजनपद पंचातय नर्मदापुरम 49 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ श्रमदान कार्यक्रम
Next articleहाऊसिंग बोर्ड स्थित निर्माणाधीन ओवर ब्रिज में पाई जा रही अनीयमित्ताओं को लेकर हुआ संघर्ष समिति का गठन