’समेरिटंस स्कूल के तीन एनसीसी कैडेट का आरडीसी के लिए चयन

Join Us

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश बटालियन13ध्5 से संबद्ध समेरिटंस हायर सेकंडरी स्कूल के दो जेडी देवांश दीवानए अक्षांश तिवारी एवं एक जे डब्लू अनुश्री शुक्ला का चयन आरडीसी के लिए हुआ है। कमान अधिकारी कर्नल एसपी सिंह के दिशा निर्देश में भोपाल में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर आशीष रिखये द्वारा कैडेट्स की सांस्कृतिक प्रस्तुति को सराहा। इसमें 13 एमपी की एस डब्लू प्रियंविका जाट भी शामिल है। पूर्व में इन केडेट्स ने नर्मदा महाविद्यालय में प्रस्तुति दी। उसके बाद बटालियन स्तर का प्रदर्शन भोपाल में हुआए जहां उनका चयन हुआ। अब ये सभी एनसीसी केडेट्स एमपी छत्तीसगढ़ डायरेक्टेड टीम में अपनी जगह बनाने के लिए भोपाल में 24 सितम्बर से आयोजित कैंप में अपना अभ्यास जारी रखेंगे।इनको सहयोग प्रदान करने में सूबेदार मेजर राजवीर सिंह वीएचएम पूरन मिश्रा हवलदार भंवरए अजीत आदि का विशेष योगदान रहा। इस उपलब्धि पर संस्था संचालन समिति सदस्यों प्राचार्य प्रेरणा रावत एनसीसी मैनेजर प्रदीप यादव सेकेंड अफसर विजय प्रकाश श्रीवास्तव एनसीसी केयर टेकर आफिसर स्नेहा उपाध्याय ने खुशी जाहिर कर बधाई शुभकामनाएं दीं।

Previous articleनर्मदापुरम कालीबाड़ी समिति की बैठक
Next articleसंभागीय लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता सम्पन्न