संभागीय लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता सम्पन्न

Join Us

सिद्धा साई एवं मीरा चौधरी ने मारी बाजी मारी

नर्मदापुरम। मप्र संस्कृति विभाग के सेवा पर्व पखवाड़ा के तहत विकसित भारत संकल्पना पर केंद्रित गतिविधि के तहत उस्ताद अलाउद्दीन खा संगीत अकादमी द्वारा स्थानीय सुर वाणी संगीत संस्था के संयोजन में महान पाशर्व गायिका लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता तिलक भवन में आयोजित की गई जिसमे बैतूल हरदा एवं नर्मदापुरम के लगभग 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

निर्णायक के रूप में जबलपुर के डॉ प्रकाश तिवारी विदिशा से प्रकाश पाठक एवम् भोपाल से प्रमोद भट्ट थे। शुभारम्भ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पं भवानी शंकर शर्मा पूर्व बिधायक पं गिरजा शंकर शर्मा एवं समाज सेवी राकेश फौजदार के द्वारा माँ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्जवलन से हुआ। अतिथि श्री शर्मा द्वय ने सभी प्रतिभागियों शुभकामनाएं दी । सुगम संगीत की प्रस्तुति में प्रतिभागियों ने गीत भजन गजल एवं लोक गीत की सुमधुर प्रस्तुतियाँ दी ।

जूनियर ग्रुप में प्रथम मीरा चौधरी इटारसी द्वितीय साहनी धाकड़ पिपरिया एवं तृतीय स्थान पलक यदुबंशी हरदा को मिला। सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान सिद्धा साई नर्मदापुरम द्वितीय सौम्या कौशिक नर्मदापुरम एवं तृतीय स्थान तनिश्का शर्मा इटारसी को मिला। सीनियर एवं जूनियर के स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रथम दस हजार द्वितीय पांच हजार एवं तृतीय तीन हजार की नगद राशि प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर पुरुस्कृत किया गया।

मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया के द्वारा दिये गये। सुरवाणी संस्था के प्रमुख एवं कार्यक्रम संयोजक पंडित रामसेवक शर्मा नमन तिवारी राम परसाई,उतकर्ष तिवारी आदित्य परसाई अकाश जैन उदित नारायण विशाल सगर सक्षम पाठक विपुल दुबे एवं दीपेश नामदेव का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम में प्राण कृष्ण साई कमल झा अशोक सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Previous article’समेरिटंस स्कूल के तीन एनसीसी कैडेट का आरडीसी के लिए चयन
Next articleनपाध्यक्ष ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और गति पर जोर