नर्मदापुरम कालीबाड़ी समिति की बैठक

Join Us

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम कालीबाड़ी समिति की आवश्यक बैठक बुधवार को समेरिटंस विद्यालय परिसर में आहूत की गई। बैठक में आगामी 28 सितंबर नवरात्रि को षष्ठी तिथि से आरंभ होने वाले दुर्गोत्सव के बारे में चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित कालीबाड़ी मंदिर स्थल रोहना में दुर्गापूजा धूमधाम और उत्साह से मनाया जाएगा। यहां माता अपने पूरे परिवार के साथ विराजेंगी। सचिव चंदन मंडल ने बताया कि पूजा बंगाली विधि विधान अनुसार ही की जाएगी। दिन में अनुष्ठान होंगे जबकि रात्रि में धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन होंगे। बैठक में समिति अध्यक्ष डॉ आशुतोष शर्मा साधना मित्रा प्रमोद शर्मा अमित माहेश्वरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Previous articleस्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम जारी
Next article’समेरिटंस स्कूल के तीन एनसीसी कैडेट का आरडीसी के लिए चयन