नगर निगम के कार्यो में और अधिक पारदर्शिता और कसावट लाने निगमायुक्त के प्रयास हुए तेज

Join Us

निगमायुक्त द्वारा लोगों को राहत देने वाले कार्यो पर विशेष फोकस, लगातार कर रहे हैं कार्यो की समीक्षा

कार्यो को परफेक्ट तरीके से कराएॅं, री-स्टोरेशन के कार्यो को भी उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र कराएॅं पूर्ण – निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार

अष्टमी के पूर्व शहर की सभी सड़कें दुरूस्त करने निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के अधिकारियों को निर्देश

शहर में निर्मित गारंटी पीरियड की सड़कों की सूची देने तथा उन्हीं ठेकेदारों से पेंचवर्क के कार्य कराने के भी निर्देश : जिन ठेकेदारों के द्वारा कार्यो में हीलाहवाली की जायेगी उनके विरूद्ध की जायेगी कड़ी कार्रवाई – निगमायुक्त

दशहरा चल समारोह के सभी मार्गो को समतलीकरण करने, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य सुविधाएॅं विकसित करने के भी निगमायुक्त के अधिकारियों को निर्देश

फायर, भवन और कॉलोनी सेल में एन.ओ.सी. के लिए विचाराधीन प्रकरणों पर त्वरित निराकरण करने तथा नामांतरण, नवीन सम्पत्तियों को दर्ज करने आदि कार्यो को भी गंभीरता से करने निगमायुक्त ने बैठक में दिये सख्त निर्देश

जबलपुर। नगर निगम के कार्यो को और अधिक पारदर्शिता के साथ करने तथा व्यवस्थाओं में कसावट लाने के लिए निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के द्वारा लगातार प्रयास तेज किये जा रहे हैं। इन्ही प्रयासों के अंतर्गत उनके द्वारा विभागीय प्रमुखों के साथ कार्यो की समीक्षा कर प्रगति की जानकारी ली जा रही है। निगमायुक्त ने आज भी समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यो को परफेक्ट तरीके से करें। उन्होंने अष्टमी के पूर्व शहर की सभी सड़कें दुरूस्त कराने के साथ-साथ री-स्टोरेशन के कार्यो को भी उच्चगुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के अधिकारियों को सख्त रूप से निर्देशित किया।
निगमायुक्त ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो सड़कें अभी 5 साल की गारंटी पीरियड में हैं उन सड़कों की सूची प्रस्तुत करें और उन्हीं ठेकेदारों से नियम शर्तो के अनुरूप पेंच वर्क के कार्य तेजी से कराएॅं ताकि श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को आवागमन करने में कोई परेशानी न हो।
निगमायुक्त श्री अहिरवार ने दशहरा चल समारोह के सभी मार्गो को भी समतलीकरण करने के साथ-साथ मार्गो पर बेहतर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और बॉंकी के अन्य सुविधाएॅं भी बेहतर बनाने के निर्देश दिये।
निगमायुक्त ने निगम की आय बढ़ाने के उद्देश्य से फायर, भवन, कॉलोनी सेल और राजस्व विभाग में एन.ओ.सी., नक्शा स्वीकृति, कॉलोनी की एन.ओ.सी. देने के अलावा नवीन सम्पत्तियों को दर्ज करने तथा नामांतरण के विचाराधीन प्रकरणों की भी समीक्षा की और सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने अपने विभाग से संबंधित विचाराधीन प्रकरणों पर नियमानुसार परीक्षण कर त्वरित निराकरण कराएॅं, ताकि उससे निगम को आय अर्जित हो सके। समीक्षा बैठक के अंत में विशेषकर लोककर्म, प्रकाश और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवरात्रि के समय सभी लोग आपसी समन्वय बनाकर अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यो को गंभीरतापूर्वक कराएॅं ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की कोई पेरशानी न हो। बैठक में समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, अधीक्षण यंत्री, सहायक आयुक्त एवं विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

Previous articleजीएसटी सुधार आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम
Next articleयोजना प्रभारी राम सोनकर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यो की कि समीक्षा