आवास निर्माण कार्य अक्टूबर 25 तक पूर्ण कराने और अप्रारंभ आवासों के हितग्राहियों से राशि वसूल करने अधिकारियों को दिये निर्देश
जबलपुर। आज दिनांक 22 सितम्बर को योजना प्रभारी राम सोनकर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के विभिन्न घटकों के तहत् किये जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के बी.एल.सी. घटक के अंतर्गत आवास निर्माण कार्य शासन के निर्देशानुसार माह अक्टूबर 2025 तक पूर्ण कराने एवं अप्रारंभ आवासों के हितग्राहियों से राशि की वसूली करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये।
योजना प्रभारी राम सोनकर ने सभी हितग्राहियों से माह अक्टूबर 2025 तक अपने आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराने की अपील की है, जिससे हितग्राहियों को आगामी किश्तों से लाभांवित किया जा सके। बैठक में आवास येजना नोडल अधिकारी सुनील दुबे, सहायक राजस्व निरीक्षक एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।








