जीएसटी सुधार आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम

Join Us

भाजपा ने जीएसटी रिफॉर्म जन जागरण और स्वदेशी अभियान के अंतर्गत गंजीपुरा मार्केट में भ्रमण कर स्थानीय व्यापारी और ग्राहकों से चर्चा कर किया मिष्ठान वितरण

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर के प्रदेश अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने जीएसटी रिफॉर्म जन जागरण अभियान के अंतर्गत गंजीपुरा मार्केट क्षेत्र में भ्रमण कर स्थानीय व्यापारियों और ग्राहकों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में किए गए बदलाव की जानकारी देकर मुंह मीठा कराया। सांसद आशीष दुबे, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, विधायक अभिलाष पांडे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन की उपस्थिति में ग्राहकों को मिष्ठान वितरण किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सोनकर ने खरीदारी कर रहे ग्राहकों से चर्चा के दौरान उन्होंने जीएसटी की कम हुई दरों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार माना। उन्होंने अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पाद एवं वस्तुओं के क्रय-विक्रय व उपयोग का आग्रह भी किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने कहा कि जीएसटी सुधार आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में बड़ा ऐतिहासिक कदम है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नागरिक देवो भवः की परिकल्पना साकार हो रही है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें और अधिक से अधिक मात्रा में स्वदेशी उत्पादों का ही उपयोग करें।

सांसद श्री आशीष दुबे ने इस अवसर पर कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आह्वान है कि अपने देश की मिट्टी से जुड़ा हर उत्पाद हमारी संस्कृति, मेहनत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। इसलिए आत्मनिर्भर और विकसित भारत निर्माण के लिए वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देते हुए स्थानीय कारीगरों और स्वदेशी उद्योगों को प्रोत्साहन दें।

राज्यसभा सांसद श्रीमति सुमित्रा बाल्मीकि ने इस अवसर पर कहा जीएसटी सुधार देश की आर्थिक प्रगति के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। जीएसटी की दरों में कमी कर न केवल कर प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाया गया है, बल्कि छोटे व्यापारियों और उद्योगों के लिए नई अपार संभावनाओं के द्वार खोले गए हैं।

विधायक श्री अभिलाष पांडे ने कहा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत जीएसटी सुधार को देश की दिशा और दशा बदलने वाला महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यह केवल कर सुधार नहीं, बल्कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प है।

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा वन नेशन, वन टैक्स की अवधारणा ने बाजार को एकीकृत किया है और राज्यों के राजस्व को स्थिरता प्रदान की है। निरंतर सुधारों और डिजिटल प्रौद्योगिकी के उपयोग से जीएसटी प्रणाली भविष्य में और अधिक प्रभावी तथा जनहितैषी बनेगी।

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज बिज, महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, जय सचदेवा, रोहित जैन, रंजीत पटेल, प्रनीत वर्मा, चित्रकांत शर्मा, प्रशांत केसरवनी, सोनू बचवानी, सपन यादव, रवि शर्मा आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Previous article150 साल प्राचीन मरीह माता मंदिर में प्रथम दिन दुर्गा सप्त शती के पाठ के साथ श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां
Next articleनगर निगम के कार्यो में और अधिक पारदर्शिता और कसावट लाने निगमायुक्त के प्रयास हुए तेज