लौटते मानसून की बौछारों ने कर दी ठंडक

Join Us

नर्मदापुरम। इस बार रूक-रूक कर वर्षा का दौर जारी रहा। नवरात्र के बाद मौसम में कुछ ठंडक घुल जाती है लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है कि अभी से माैसम में ठंडक आने लगी है। पिछले तीन दिन तक हुई रूक-रूक कर वर्षा के थमने के बाद सोमवार को मौसम ठंडा रहा। रविवार को भी दाेपहर से ऐसा लग रहा था कि तेज वर्षा हो सकती है। लेकिन दोपहर बाद गर्जना होने के साथ ही लौटते हुए मानसून की तेज बारिश हुई। इस वर्षा से कुछ देर के लिए गर्मी से राहत और मौसम में ठंडक हो गई। लेकिन उसके कुछ देर बाद फिर से हल्की उमस शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन तक इसी प्रकार हल्की बौझारों की संभावना है।

Previous articleशक्ति की भक्ति में तल्लीन हुए श्रद्धालु
Next articleदूल्हा बने भगवान श्रीराम, संग में लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न शहर में धूमधाम से निकली बरात