आदमगढ़ रेलवे पुलिया के नीचे भरा रहता है पानी, नवरात्र में इस क्षेत्र के नागरिकों को होगी परेशानी

Join Us

नर्मदापुरम। अगले सप्ताह से नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। नपा का स्वच्छता अमले को सबसे पहले उन क्षेत्रों में ध्यान देना चाहिए जहां से अधिकांश लेागों का आना जाना लगा रहता है। आदमगढ़ पुलिया के नीचे नाले का गंदा पानी जमा हो रहा है नाले के पानी की निकासी नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। इस क्षेत्र के कई श्रद्धालु आनंद नगर वाले दुर्गा माई के मंदिर में जल चढ़ाने जाते हैं। नाले में गंदा पानी भरा होने से यहां से आवागमन नहीं हो सकेगा। इसलिए इस क्षेत्र के पानी की निकासी जल्द कर वहां पर साफ सफाई करानी चाहिए। नगरपालिका की लापरवाही के चलते पुलिया के नीचे जमा हो रहे पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वहां पर पानी भरा हुआ है। आनंद नगर से आदमगढ़ जाने वाले मार्ग पर गंदगी और पानी का भराव बना हुआ है। पुलिया के दौनों तरफ के रहवासी इससे परेशान हैं। इस मार्ग का उपयोग यातायात में अनेक लोग करते रहे हैं। लेकिन पुलिया के अंदर पानी भरा रहनेे से अब निकलना दूभर हो रहा है। इसके बाद भी नपा इस मार्ग की न तो गंदगी साफ कर पा रही है न ही पानी की निकासी कर पा रही है। नपा के स्वास्थ्य और स्वच्छता को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

प्रभावशाली लोगों का है वार्ड

यह क्षेत्र नपा अध्यक्ष नीतू यादव, व प्रतिपक्ष नेता अनोखी राजोरिया के वार्डों से लगा हुआ है। साथ ही पूर्व पार्षद सेठी चौकसे वर्तमान पार्षद उनकी पत्नी के वार्ड के नागरिकों का पुलिया के नीचे से आना जाना लगा रहता था। लेकिन अब नहीं हो पा रहा है। रेलवे ने पुलिया बनवा दी लेकिन उसके नीचे तो गंदा पानी भरा हुआ है। उसकी साफ सफाई तो नपा को ही करनी है क्योंकि नगर के लोगों को आना जाना है। इस मार्ग के शुरू होने से अनेक वार्ड के नागरिकों को आवगामन में सीधा लाभ मिलेगा। जिस पर अध्यक्ष और प्रतिपक्ष नेता के साथ ही नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों को गहन चिंतन कर जल्द समाधान निकालना चाहिए।

Previous articleनगर पालिका की बिजली शाखा की लापरवाही से दिन भर जलती रहती है स्ट्रीट लाइट
Next articleनवरात्रि में नि:शुल्क भंडारे का आयोजन होगा