नवरात्रि में नि:शुल्क भंडारे का आयोजन होगा

Join Us

इटारसी। ड्रीम्स इंडिया क्लब इटारसी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन मौके पर सलकनपुर देवीधाम में दर्शन करने जाने वाले भक्तों पदयात्रियों के लिए नि:शुल्क भंडारे का आयोजन करेगा। भंडारे में भक्तों के लिए फलहारी नमकीन खिचड़ी फल चाय पानी और चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। ड्रीम्स इंडिया क्लब इटारसी के अध्यक्ष रामविलास गौर ने बताया कि क्लब पिछले कई वर्षों से माता के भक्तों के लिए इस तरह का आयोजन करता रहा है। इस वर्ष ये सेवा 26 सितंबर को की जाएगी। क्लब का सेवा टेंट ग्राम पीलीकरार के पास लगता है जहां शाम 5 बजे से रात 2 बजे तक हजारों भक्त पदयात्री श्रद्धालु न सिर्फ फलाहार ग्रहण करते हैं बल्कि कुछ देर टेंट में आराम भी करते हैं। पदयात्रियों के लिए चिकित्सा की व्यवस्था भी की जाती है। क्लब के सदस्य नि:स्वार्थ भाव से भक्तों की सेवा करते हैं। उन्होंने माता के दर्शनार्थियों से भी आग्रह किया है कि वे क्लब के सदस्यों को सेवा का अवसर प्रदान करें और फलाहार ग्रहण करें कुछ देर टेंट में आराम करें फिर माता के दर्शन करने के लिए आगे की यात्रा करेंगे।

Previous articleआदमगढ़ रेलवे पुलिया के नीचे भरा रहता है पानी, नवरात्र में इस क्षेत्र के नागरिकों को होगी परेशानी
Next articleनपा में नपाध्यक्ष और सीएमओ ने की जनसुनवाई