भाजपा के कई नेता हमारे संपर्क में : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

Join Us

अनूपपुर (आरएनएस)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग तेज कर दी है। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार अनूपपुर के दौरे पर थे। वहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके सामने ही ये नारे लगाए हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो, उमंग सिंघार के जैसा हो । नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कार्यकर्ताओं की इस मांग को ‘भावनाओं का सम्मान’ बताते हुए कहा कि, ‘2028 अभी बहुत दूर है। मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा।’
नेता प्रतिपक्ष से जब पूछा गया कि क्या 2028 में कांग्रेस की सरकार आएगी, तो विधायक नहीं बिकेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि जब हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी तो विधायक बिकने की बात ही क्या है। कई भाजपा के नेता हमारे संपर्क में हैं।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि आज सुबह जब मैं मां नर्मदा की पूजा अर्चना कर रहा था। तब भी यही नारे लग रहे थे कि हमारा मुख्यमंत्री उमंग सिंघार जैसा हो ,तब पुजारी ने पूछा कि आपके मन में क्या है? तब मैंने कहा था कि जब तक मेरा जीवन रहेगा, तब तक में जन सेवा करूं। मैंने यह कभी नहीं कहा कि मुझे मुख्यमंत्री बनना हैं। पार्टी की बात है, आगे क्या होता है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने खाद का मुद्दा भी उठाया और कहा कि सरकार कहती हैं कि हमने खाद उपलब्ध करा दिया और जिस प्रकार से रीवा में खाद की दिक्कत की वजह से किसानों पर लाठियां चलाई गई। जब मध्य प्रदेश में पर्याप्त खाद हैं। यह खाद्य कहां जा रही हैं। एक तरफ केंद्र सरकार की फर्टिलाइजर मंत्री जेपी नड्डा कहते हैं कि मध्य प्रदेश में खाद है।

Previous articleसाफ-सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध स्पॉट फाईन की कार्यवाही निरंतर जारी
Next articleकई लाड़ली बहनों की राशि हो गई बंद, नाराज महिलाओं ने लगाई कलेक्टर से गुहार