कई लाड़ली बहनों की राशि हो गई बंद, नाराज महिलाओं ने लगाई कलेक्टर से गुहार

Join Us

– शिवपुरी में लाडली बहना योजना के तहत राशि मिलना हुई बंद
शिवपुरी (ए)। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार द्वारा लाडली बहनों को हर महीने दी जाने वाली राशि के मामले में शिवपुरी जिले में कई लाडली बहनाओं की यह राशि बंद हो गई है। लाडली बहना की राशि न मिलने के बाद परेशान बहनों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आकर कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी से गुहार लगाई है। अपना शिकायती पत्र सौंपते हुए महिला राजकुमारी सोनी, गीता, रानी नामदेव, सीमा जोशी, रश्मि गुप्ता, गीता देवी, इंद्रा ओझा, अंजना आदि महिलाओं ने बतायाकि पिछले तीन-चार महीने से उनको यह राशि नहीं मिल रही है। पहले योजना का लाभ मिला लेकिन अब बंद हो गई राशि- मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय में आकर यहां पर महिलाओं ने आवेदन पत्र देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली लाडली बहना योजना की वह पात्रता रखती हंै। इस योजना के प्रारंभ होने से उनका लाभ प्राप्त हो रहा था किंतु बीते तीन-चार महीने से उनकी यह राशि बंद कर दी गई है और उन्हें किसी प्रकार की कोई जानकारी भी नहीं दी गई है।
परिवार चलाने में आ रही है परेशानी-
महिलाओं ने कलेक्टर से शिकायत में आवेदन में बताया है कि सभी महिलाओं की ई केवाईसी है, बैंकिंग संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी करती हैं, आधार मैपिंग हैं, खाते की ईकेवाईसी कराई गई है। डीवीटी खाता भी है। इसके बाद भी हर महीने मिलने वाली लाडली बहना की राशि उनको नहीं मिल रही है। महिलाओं ने कलेक्टर से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि हर महीने जो राशि मिलती थी उनसे उनके घर का खर्च और दैनिक जरूरतें पूरी होती थी लेकिन हम मदद नहीं मिल पा रही है।

Previous articleभाजपा के कई नेता हमारे संपर्क में : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
Next articleमारा गया मसूद अजहर का परिवार; उड़ गए चिथड़े, ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का बड़ा कबूलनामा