साफ-सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध स्पॉट फाईन की कार्यवाही निरंतर जारी

Join Us

भोपाल(आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को उच्च स्तरीय बनाने हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने, कचरा पृथक्कीकरण, दुकानों पर गीले-सूखे कचरे के लिए पृथक-पृथक डस्टबिन रखने, कचरा एकत्र करने आने वाले सफाई मित्रों को ही कचरा देने जैसे स्वच्छता के मानकों का पालन न करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के विरूद्ध स्पॉट फाईन की कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम अमले ने विभिन्न जोन में सडक़ों, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 371 प्रकरणों में 46 हजार 500 रूपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की।

Previous articleसांसद शर्मा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न
Next articleभाजपा के कई नेता हमारे संपर्क में : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार