सांसद शर्मा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। सांसद आलोक शर्मा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक जिला पंचायत कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में महापौर मालती राय, विधायकद्वय भगवानदास सबनानी, आतिफ अकील, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन, मोहन सिंह जाट सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। सांसद आलोक शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को भोपाल जिला पंचायत कार्यालय में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में वर्तमान में प्रचलित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों के साथ ही भोपाल के नागरिकों को सुगम यातायात, भोपाल में चल रहे विकास कार्यों सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चाकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

Previous articleमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री करेंगे प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन-रविन्द्र यति
Next articleसाफ-सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध स्पॉट फाईन की कार्यवाही निरंतर जारी