दिव्यांगजनो के चिंहाकन हेतु शिविर में आयुष चिक्तिसको कि लगाई गई ड्यूटी
नर्मदापुरम/ मध्यप्रदेश शासन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मंत्रालय के आदेश अनुसार आयुष विभाग अधीनस्थ समस्त संस्थाओं के प्रभारीयो को जिले के (बर्थ से 18 इयर्स) में दिव्यांगता की त्वरित पहचान हेतु जिले में स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन 15 सितंबर-2025 से 18 नवंबर-2025 तक किया जाएगा। जिसमें विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आयुष विभाग, शिक्षा विभाग तथा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग से समन्वित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में जिला मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सामुचित परीक्षण कर उपयुक्त दिव्यांग प्रमाण-पत्र/यूडीआईडी बनाये जाएंगे। शिविरों का आयोजन प्रात: 10 से सायं 04 बजे तक किया जाएगा।
तत्संबंध में कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार प्रभारी जिला आयुष अधिकारी नर्मदापुरम डॉ एस.आर. करोंजिया ने दिव्यांगजनो के चिंहाकन हेतु शिविर में आयुष चिक्तिसको की ड्यूटी लगाई है। डॉ करोंजिया ने समस्त चिकित्सा अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे सभी अपने-अपने ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले औषधालयों के संस्था प्रभारी अपने क्लस्टर / ग्राम पंचायत के अनुसार स्क्रीनिंग शिविरों में ब्लाक नोडल से समन्वय स्थापित कर सौंपे गये दायित्वों का निवर्हन करना सुनिश्चित करेंगे।






