नर्मदापुरम/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री सोनिया मीना की अध्यक्षता में आगामी त्यौहारों/पर्वों के दृष्टिगत जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 16 सितम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री राजीव रंजन पांडे ने सर्व संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यों से भी आग्रह किया है कि वे इस महत्वपूर्ण बैठक में अनिवार्य रूप से सम्मिलित हों।






