बकाया संचाई जल राशि जमा करने पर ब्याज माफ होगा

Join Us

नर्मदापुरम/ जल संसाधन विभाग की श्रीमती राज्यश्री कटारे ने बताया कि जल संसाधन विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल ने 1 अप्रैल, 2025 तक की कुल बकाया जलकर राशि एकमुश्त जमा करने की सुविधा प्रदान की है। यदि किसान उनके बकाया सिंचाई जल की मूल राशि एकमुश्त 31 मार्च, 2026 तक जमा करते हैं, तो अधिरोपित शास्ति (दांडिक ब्याज) की राशि माफ की जाएगी। यह जानकारी देते हुए कार्यपालन यंत्री तवा नहर संभाग, श्रीमति राज्यश्री कटारे इस संबंध में तवा नहर संभाग सिवनी मालवा के कमांड क्षेत्र में आने वाले समस्त किसानों से अनुरोध किया है कि 1 अप्रैल, 2025 तक की कुल बकाया जलकर राशि 31 मार्च, 2026 तक या उससे पूर्व करें। ताकि जिले के अधिक से अधिक कृषक ब्याज माफी का लाभ प्राप्त कर सके।

Previous articleजिले में 1 जून से आज दिनांक 15 सितम्बर तक 1282.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
Next articleजिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज