नर्मदापुरम/ मध्यप्रदेश में 15 सितंबर 2025 से 14 नवम्बर तक 2025 तक जिला स्तरीय स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, शिवरों को आयोजन प्रात: 10 बजे से सायं 04 बजे तक ग्रामीण क्षेत्रों में 7-8 पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में 5-7 वार्डों के क्लस्टर पर किया जाएगा। जिसका उद्देश्य 0 से 18 वर्ष के बच्चों में दिव्यांगता की त्वरित पहचान करना, पुनर्वास सेवाओं की प्रदायगी और दिव्यांग प्रमाण-पत्रों की विकेंद्रीकृत प्रदायगी करना है। उक्त शिविरों में महिला बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, जन-जातीय कार्य विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आयुष विभाग तथा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा समन्वित गतिविधियो का आयोजन कर जिला स्तर पर 15 सितम्बर 2025 से निरन्तर स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया जायेगा तथा दो माह सभी संभावित दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाएगी। इन शिविरों में चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत विकलांगता प्रमाण पत्र की आवश्यकता वाले बच्चों का चिन्हांकन कर चिन्हांकित दिव्यांगज बच्चों को जिला मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पुनः समुचित परीक्षण कर उपयुक्त दिव्यांगता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। जिले से विभिन्न विशेषज्ञों (अस्थी रोग नेत्र रोग ई.एन.टी. रोग/मनो चिकित्सक मेडिसिन विशेषज्ञ आदि) की उपस्थिति, निर्धारित शिविर स्थलों पर विकलांगता के आंकलन हेतु सुनिश्चित की जाएगी। 30 नवम्बर तक चिन्हांकित बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र तथा UDID No. दिया जाएगा ताकि उन्हें शासन की पेंशन व अन्य योजना का लाभ दिलाया जा सके।






