सीहोर। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बयाज जारी कर विरोध प्रकट किया है कि हाउसिंगबोर्ड स्थित जो ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है वह नागरिकों के आवगवन के मापदण्डों के हिसाब से उचित नही है, क्योंकि इस पुराने हाईवे से प्रतिदिन स्कूल और कॉलेज के हजारों विद्यार्थी आते जाते हैं। हाउसिंह बोर्ड, कृष्णा नगर, नगर सुधार न्यास आदि कॉलोनीयो के लोगो का आना जाना इसी सर्विस रोड से रहेगा। इस रोड पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक रहता है। यहाँ पर बन रहे ओवर ब्रिज की जब ड्राईंग हो रही थी तब ब्रिज कारपोरेशन के अधिकारियों को यह समझ में नहीं आया कि हम जहां ब्रिज को उतारेंगे उसके सामने प्राइवेट भूमि आ जाएगी। प्राइवेट भूमि आने के कारण एक ही तरफ से सर्विस रोड दिया जा रहा है। यह सोच का विषय है कि एक ही तरफ से सभी नागरिकों को चढ़ाना पड़ेगा उतरना पड़ेगा। जबकि बाहरी वाहनों का यह रोड है तो दुर्घटना का अंदेशा बना रहेगा। मेरा यह आग्रह है इस ब्रिज पर दोनों तरफ से सर्विस रोड बनाया जाए ताकि नागरिकों को आने-जाने में सुगमता हो और दुर्घटनाओं का कारण ना बने। सरकार के निर्देशानुसार ब्रिज कॉरपोरेशन द्वारा बनाये जा रहे इस सिंगल वे ओवर ब्रिज हम विरोध करते हैं और जब तक दूसरी ओर से सर्विस रोड नहीं बन जाता तब तक हम सब क्षेत्रीय नागरिकों के साथ कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। क्योंकि ब्रिज कॉरपोरेशन द्वारा जो सिंगलवे ओवर ब्रिज का निर्माण किया जात रहा है, वह गलत है।








