शहर की जनता स्मार्ट मीटरों के कारण त्राहिमाम-त्राहिमाम-निशान्त वर्मा

Join Us

सीहोर। शहर (ब्लाक) कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निशान्त वर्मा ने विद्युत मण्डल के खिलाफ बयान जारी करते हुए कहा कि सीहोर शहर की जनता स्मार्ट मीटरों के कारण त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है। जब कि शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व में ही शहर कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन और ज्ञापन विद्युत मंडल के विरोध में कलेक्टर को दिया गया था। आज शहर की जनता को महीने में दो बार बिलों का भुगतान करना पड़ रहा है, जबकि शहर कांग्रेस द्वारा सत्ता के कुंभकरणों को जगाने का प्रयास पूर्व में किया गया था जो कि नहीं जागे जिसका परिणाम  शहर की जनता को भुकतान पढ़ रहा हैं। शहर के 80 प्रतिशत घरों में स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी भाजपा इसका विरोध नही करती है तो यह शहर की जनता के साथ छलावा होगा।

Previous articleहाउसिंग बोर्ड स्थित ओवर ब्रिज  पर दोनो तरफ हो सर्विस रोड का निर्माण-राजीव गुजराती
Next articleविद्युत मण्डल के तानाशाही रवैया के विरोध में कांग्रेस किया जमकर विरोध प्रदर्शन