शेख जमीयत उल अब्बास कमेटी का प्रतिभा सम्मान समारोह

Join Us

भोपाल।(आरएनएस)।शेख जमीयत उल अब्बास जिला कमेटी भोपाल के तत्वाधान में रविवार को प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के 100 से अधिक मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। सम्मानित बच्चों में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं तथा कॉलेज स्तर पर उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शामिल रहे। इसके अलावा इस्लामी दीन के क्षेत्र में कारी और हाफिज बने बच्चों का भी इस्तकबाल कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर कमेटी के कोषाध्यक्ष मोहम्मद जावेद ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि बच्चों का चयन प्रतिशत के आधार पर किया गया है। केवल पास हुए छात्रों को सम्मानित किया गया, ताकि अन्य बच्चों में भी प्रतियोगिता और आगे बढ़ने की प्रेरणा जागृत हो। वहीं मध्य प्रदेश शेख जमीयत उल अब्बास अब्बासी समाज संगठन के महासचिव इकबाल अहमद अब्बासी गार्ड साहब (रतलाम) ने कहा, “यह भोपाल में पहला प्रयास है, जबकि रतलाम, इंदौर और उज्जैन जैसे शहरों में यह कार्यक्रम कई वर्षों से होता आ रहा है। आज इस कार्यक्रम में पूरे मध्य प्रदेश के 25 जिलों से संगठन के अध्यक्ष शामिल हुए हैं। साथ ही राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश से भी मेहमान यहां पहुंचे हैं, जो बच्चों को सम्मानित कर रहे हैं।

Previous articleरेप के आरोप में वकील गिरफ्तार
Next articleमहापौर क्षमावाणी महोत्सव कार्यक्रमों में हुई सम्मिलित, उत्तम क्षमा मांगी